Episode Mode
काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji
Font Size:
📙 UttarKand
📖 Episode: काकभुशुण्डि जी का अपने पूर्वजन्मों की कथाओं का गरुड़ जी को वर्णन करना – Kak Bhushundi ji recounts the stories of his past lives to Garud ji
✨ Type: Chhand
🔢 Doha: 92
📿 Navah Day 9
📅 Maas Day 29
Chhand 1
छंद :
* निरुपम न उपमा आन राम समान रामु निगम कहै।
जिमि कोटि सत खद्योत सम रबि कहत अति लघुता लहै॥
एहि भाँति निज निज मति बिलास मुनीस हरिहि बखानहीं।
प्रभु भाव गाहक अति कृपाल सप्रेम सुनि सुख मानहीं॥
* निरुपम न उपमा आन राम समान रामु निगम कहै।
जिमि कोटि सत खद्योत सम रबि कहत अति लघुता लहै॥
एहि भाँति निज निज मति बिलास मुनीस हरिहि बखानहीं।
प्रभु भाव गाहक अति कृपाल सप्रेम सुनि सुख मानहीं॥
Hindi Meaning
"श्री रामजी उपमारहित हैं, उनकी कोई दूसरी उपमा है ही नहीं। श्री राम के समान श्री राम ही हैं, ऐसा वेद कहते हैं। जैसे अरबों जुगनुओं के समान कहने से सूर्य। (प्रशंसा को नहीं वरन) अत्यंत लघुता को ही प्राप्त होता है (सूर्य की निंदा ही होती है)। इसी प्रकार अपनी-अपनी बुद्धि के विकास के अनुसार मुनीश्वर श्री हरि का वर्णन करते हैं, किंतु प्रभु भक्तों के भावमात्र को ग्रहण करने वाले और अत्यंत कपालु हैं। वे उस वर्णन को प्रेमसहित सुनकर सुख मानते हैं।"
English Meaning
"…The Vedas proclaim that Lord Ram is beyond comparison, unparalleled, and without an equal, for the only one like Lord Ram is Lord Ram Himself. Just as it would be futile to compare millions of fireflies to the mighty Sun, so too is any attempt to fully encompass His greatness. Even the wisest Sages, employing the utmost reach of their intellect, strive in this same way to describe the glory of Lord Hari. Yet Lord Ram, in His infinite compassion, lovingly accepts the heartfelt devotion of His devotees, taking delight in the sincerity and love with which they approach Him…"
Discussion
No discussions yet. Be the first to share your thoughts!