Satyugi OM
Episode Mode

श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

Font Size:
📙 UttarKand 📖 Episode: श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita ✨ Type: Chaupai 🔢 Doha: 43 📿 Navah Day 9 📅 Maas Day 28
Chaupai 2
सुनहु सकल पुरजन मम बानी। कहउँ न कछु ममता उर आनी॥
नहिं अनीति नहिं कछु प्रभुताई। सुनहु करहु जो तुम्हहि सोहाई॥2॥
Hindi Meaning
"हे समस्त नगर निवासियों! मेरी बात सुनिए। यह बात मैं हृदय में कुछ ममता लाकर नहीं कहता हूँ। न अनीति की बात कहता हूँ और न इसमें कुछ प्रभुता ही है, इसलिए (संकोच और भय छोड़कर, ध्यान देकर) मेरी बातों को सुन लो और (फिर) यदि तुम्हें अच्छी लगे, तो उसके अनुसार करो!॥2॥"
English Meaning
"…“All citizens, listen to me. I am not speaking out of any attachment in my heart, nor am I saying anything unjust or acting out of authority. Therefore, hear me fully, and if you find this agreeable, then act accordingly…"

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!