Day 6 of Maas Parayan Reading program Day 6 / 30
दिगपालन्ह के लोक सुहाए। सूने सकल दसानन पाए॥
पुनि पुनि सिंघनाद करि भारी। देइ देवतन्ह गारि पचारी॥4॥
When Ravan stormed the magnificent realms of the Guardians of the ten directions, he found them abandoned. Enraged, he roared like a lion, hurling insults and repeatedly challenging the Demigods to face him in battle.
दिक्पालों के सारे सुंदर लोकों को रावण ने सूना पाया। वह बार-बार भारी सिंहगर्जना करके देवताओं को ललकार-ललकारकर गालियाँ देता था॥4॥
रन मद मत्त फिरइ जग धावा। प्रतिभट खोजत कतहुँ न पावा॥
रबि ससि पवन बरुन धनधारी। अगिनि काल जम सब अधिकारी॥5॥
Drunk with the pride of his battle prowess, Ravan roamed the entire world in search of a worthy opponent but found none. He pursued all presiding deities – Sun, Moon, Wind, Water, Fire, Kuber, Yamraj,…
रण के मद में मतवाला होकर वह अपनी जोड़ी का योद्धा खोजता हुआ जगत भर में दौड़ता फिरा, परन्तु उसे ऐसा योद्धा कहीं नहीं मिला। सूर्य, चन्द्रमा, वायु, वरुण, कुबेर, अग्नि, काल और यम आदि सब अधिकारी,॥5॥
किंनर सिद्ध मनुज सुर नागा। हठि सबही के पंथहिं लागा॥
ब्रह्मसृष्टि जहँ लगि तनुधारी। दसमुख बसबर्ती नर नारी॥6॥
…Kinnars, Realized Saints, Humans, Demigods, and Serpents, seizing them by force. Throughout Brahma’s creation, wherever men and women dwelled, the ten-headed Ravan enslaved them all.
किन्नर, सिद्ध, मनुष्य, देवता और नाग- सभी के पीछे वह हठपूर्वक पड़ गया (किसी को भी उसने शांतिपूर्वक नहीं बैठने दिया)। ब्रह्माजी की सृष्टि में जहाँ तक शरीरधारी स्त्री-पुरुष थे, सभी रावण के अधीन हो गए॥6॥
आयसु करहिं सकल भयभीता। नवहिं आइ नित चरन बिनीता॥7॥
Terrified, they all submitted to Ravan’s command, bowing at his feet each day with forced reverence.
डर के मारे सभी उसकी आज्ञा का पालन करते थे और नित्य आकर नम्रतापूर्वक उसके चरणों में सिर नवाते थे॥7॥
देव जच्छ गंधर्ब नर किंनर नाग कुमारि।
जीति बरीं निज बाहु बल बहु सुंदर बर नारि॥182 ख॥
With the strength of his arms, he claimed many beautiful and enchanting women as his wives, including the daughters of Demigods, Yakshas, Gandharvas, Humans, Kinnars, and Serpents.
देवता, यक्ष, गंधर्व, मनुष्य, किन्नर और नागों की कन्याओं तथा बहुत सी अन्य सुंदरी और उत्तम स्त्रियों को उसने अपनी भुजाओं के बल से जीतकर ब्याह लिया॥182 (ख)॥
* इंद्रजीत सन जो कछु कहेऊ। सो सब जनु पहिलेहिं करि रहेऊ॥
प्रथमहिं जिन्ह कहुँ आयसु दीन्हा। तिन्ह कर चरित सुनहु जो कीन्हा॥1॥
Whatever Ravan commanded, his son Indrajeet (Meghnad, who earned this name after defeating Lord Indra in battle) would have accomplished even before the words left his father’s lips. Now, listen to the deeds of those demons whom Ravan had previously given orders.
मेघनाद से उसने जो कुछ कहा, उसे उसने (मेघनाद ने) मानो पहले से ही कर रखा था (अर्थात् रावण के कहने भर की देर थी, उसने आज्ञापालन में तनिक भी देर नहीं की।) जिनको (रावण ने मेघनाद से) पहले ही आज्ञा दे रखी थी, उन्होंने जो करतूतें की उन्हें सुनो॥1॥
देखत भीमरूप सब पापी। निसिचर निकर देव परितापी॥
करहिं उपद्रव असुर निकाया। नाना रुप धरहिं करि माया॥2॥
The demon hordes were massive and terrifying in appearance, steeped in sin, and relentless in tormenting the Demigods. They roamed about wreaking havoc, assuming various forms, and wielding powerful illusions to spread chaos.
सब राक्षसों के समूह देखने में बड़े भयानक, पापी और देवताओं को दुःख देने वाले थे। वे असुरों के समूह उपद्रव करते थे और माया से अनेकों प्रकार के रूप धरते थे॥2॥
जेहि बिधि होइ धर्म निर्मूला। सो सब करहिं बेद प्रतिकूला॥
जेहिं जेहिं देस धेनु द्विज पावहिं। नगर गाउँ पुर आगि लगावहिं॥3॥
They engaged in deeds that defied the Vedas and did everything in their power to eradicate dharma (righteousness). Wherever they found cows and Brahmins, they set fire to villages, towns, and cities, spreading destruction and fear.
जिस प्रकार धर्म की जड़ कटे, वे वही सब वेदविरुद्ध काम करते थे। जिस-जिस स्थान में वे गो और ब्राह्मणों को पाते थे, उसी नगर, गाँव और पुरवे में आग लगा देते थे॥3॥
सुभ आचरन कतहुँ नहिं होई। देव बिप्र गुरु मान न कोई॥
नहिं हरिभगति जग्य तप ग्याना। सपनेहु सुनिअ न बेद पुराना॥4॥
Out of fear of Ravan and his demon horde, all auspicious rituals vanished from sight. No one honoured the Demigods, Brahmins, or Gurus. Worship of Lord Hari ceased, along with sacrificial rites, austerities, and the pursuit of spiritual wisdom. Even in dreams, the echoes of the Vedas and sacred Scriptures were nowhere to be heard.
(उनके डर से) कहीं भी शुभ आचरण (ब्राह्मण भोजन, यज्ञ, श्राद्ध आदि) नहीं होते थे। देवता, ब्राह्मण और गुरु को कोई नहीं मानता था। न हरिभक्ति थी, न यज्ञ, तप और ज्ञान था। वेद और पुराण तो स्वप्न में भी सुनने को नहीं मिलते थे॥4॥
छन्द :
* जप जोग बिरागा तप मख भागा श्रवन सुनइ दससीसा।
आपुनु उठि धावइ रहै न पावइ धरि सब घालइ खीसा॥
अस भ्रष्ट अचारा भा संसारा धर्म सुनिअ नहिं काना।
तेहि बहुबिधि त्रासइ देस निकासइ जो कह बेद पुराना॥
If Ravan learned that someone was practicing yoga, dispassion, chanting, austerity, penance, or offering food to the Demigods, he would rise in fury and rush to destroy everything, leaving nothing behind. His corrupt rule spread across the world, silencing Dharma so completely that no one could even hear about it. Anyone caught reciting the Vedas or Scriptures suffered relentless torment before being cast out of his Kingdom.
जप, योग, वैराग्य, तप तथा यज्ञ में (देवताओं के) भाग पाने की बात रावण कहीं कानों से सुन पाता, तो (उसी समय) स्वयं उठ दौड़ता। कुछ भी रहने नहीं पाता, वह सबको पकड़कर विध्वंस कर डालता था। संसार में ऐसा भ्रष्ट आचरण फैल गया कि धर्म तो कानों में सुनने में नहीं आता था, जो कोई वेद और पुराण कहता, उसको बहुत तरह से त्रास देता और देश से निकाल देता था।
* बरनि न जाइ अनीति घोर निसाचर जो करहिं।
हिंसा पर अति प्रीति तिन्ह के पापहि कवनि मिति॥183॥
The gruesome injustices inflicted by the demons were beyond words. Their wickedness knew no bounds, for they held violence close to their hearts.
राक्षस लोग जो घोर अत्याचार करते थे, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता। हिंसा पर ही जिनकी प्रीति है, उनके पापों का क्या ठिकाना॥183॥