Satyugi OM
Episode Mode

युद्ध की तैयारी एवं युद्धारम्भ – Preparation and commencement of war

Font Size:
📙 LankaKand 📖 Episode: युद्ध की तैयारी एवं युद्धारम्भ – Preparation and commencement of war ✨ Type: Chhand 🔢 Doha: 41 📿 Navah Day 8 📅 Maas Day 25
Chhand 1
छंद :
* धरि कुधर खंड प्रचंड मर्कट भालु गढ़ पर डारहीं।
झपटहिं चरन गहि पटकि महि भजि चलत बहुरि पचारहीं॥
अति तरल तरुन प्रताप तरपहिं तमकि गढ़ चढ़ि चढ़ि गए।
कपि भालु चढ़ि मंदिरन्ह जहँ तहँ राम जसु गावत भए॥
Hindi Meaning
"प्रचण्ड वानर और भालू पर्वतों के टुकड़े ले-लेकर किले पर डालते हैं। वे झपटते हैं और राक्षसों के पैर पकड़कर उन्हें पृथ्वी पर पटककर भाग चलते हैं और फिर ललकारते हैं। बहुत ही चंचल और बड़े तेजस्वी वानर-भालू बड़ी फुर्ती से उछलकर किले पर चढ़-चढ़कर गए और जहाँ-तहाँ महलों में घुसकर श्री रामजी का यश गाने लगे।"
English Meaning
"Carrying massive mountains, the mighty monkeys and bears hurled them at the fort. They pounced and seized the demons by their feet, smashing them to the ground before rushing forward again to challenge them in battle. Agile, fiery, and charged with valour, the monkeys and bears leapt swiftly onto the fort walls, entering many palaces, and proclaiming the glory of Lord Ram wherever they pleased."

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!