Satyugi OM
Episode Mode

पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods

Font Size:
📙 BalKand 📖 Episode: पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods ✨ Type: Chhand 🔢 Doha: 186 📿 Navah Day 2 📅 Maas Day 7
Chhand 3
जेहिं सृष्टि उपाई त्रिबिध बनाई संग सहाय न दूजा।
सो करउ अघारी चिंत हमारी जानिअ भगति न पूजा॥
जो भव भय भंजन मुनि मन रंजन गंजन बिपति बरुथा।
मन बच क्रम बानी छाड़ि सयानी सरन सकल सुरजूथा॥3॥
Hindi Meaning
"जिन्होंने बिना किसी दूसरे संगी अथवा सहायक के अकेले ही (या स्वयं अपने को त्रिगुणरूप- ब्रह्मा, विष्णु, शिवरूप- बनाकर अथवा बिना किसी उपादान-कारण के अर्थात्‌ स्वयं ही सृष्टि का अभिन्ननिमित्तोपादान कारण बनकर) तीन प्रकार की सृष्टि उत्पन्न की, वे पापों का नाश करने वाले भगवान हमारी सुधि लें। हम न भक्ति जानते हैं, न पूजा, जो संसार के (जन्म-मृत्यु के) भय का नाश करने वाले, मुनियों के मन को आनंद देने वाले और विपत्तियों के समूह को नष्ट करने वाले हैं। हम सब देवताओं के समूह, मन, वचन और कर्म से चतुराई करने की बान छोड़कर उन (भगवान) की शरण (आए) हैं॥3॥"
English Meaning
"…The One who brought forth all of creation, including the three primary modes of nature (Goodness, Passion, and Ignorance) and who, without any assistance, expanded into the three primal deities (Lord Brahma, the Creator; Lord Vishnu, the Preserver; and Lord Mahesh, the Destroyer). O’ Supreme Creator, the destroyer of all sins, shower Your grace upon us, for we know neither true worship nor devotion. You, who liberate beings from the endless cycle of birth and death, who gladden the hearts of sages, and who dispel all calamities. We, the assembly of Demigods, renounce all cleverness of mind, speech, and action, and surrender ourselves at Your divine feet…"

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!