Satyugi OM
Episode Mode

श्री सीताजी का यज्ञशाला में प्रवेश – Sita ji’s entry into the pavilion

Font Size:
📙 BalKand 📖 Episode: श्री सीताजी का यज्ञशाला में प्रवेश – Sita ji’s entry into the pavilion ✨ Type: Chaupai 🔢 Doha: 247 📿 Navah Day 3 📅 Maas Day 9
Chaupai 4
जौं छबि सुधा पयोनिधि होई। परम रूपमय कच्छपु सोई॥
सोभा रजु मंदरु सिंगारू। मथै पानि पंकज निज मारू॥4॥
Hindi Meaning
"(जिन लक्ष्मीजी की बात ऊपर कही गई है, वे निकली थीं खारे समुद्र से, जिसको मथने के लिए भगवान ने अति कर्कश पीठ वाले कच्छप का रूप धारण किया, रस्सी बनाई गई महान विषधर वासुकि नाग की, मथानी का कार्य किया अतिशय कठोर मंदराचल पर्वत ने और उसे मथा सारे देवताओं और दैत्यों ने मिलकर। जिन लक्ष्मी को अतिशय शोभा की खान और अनुपम सुंदरी कहते हैं, उनको प्रकट करने में हेतु बने ये सब असुंदर एवं स्वाभाविक ही कठोर उपकरण। ऐसे उपकरणों से प्रकट हुई लक्ष्मी श्री जानकीजी की समता को कैसे पा सकती हैं। हाँ, (इसके विपरीत) यदि छबि रूपी अमृत का समुद्र हो, परम रूपमय कच्छप हो, शोभा रूप रस्सी हो, श्रृंगार (रस) पर्वत हो और (उस छबि के समुद्र को) स्वयं कामदेव अपने ही करकमल से मथे,॥4॥"
English Meaning
"…Even if the ocean had been one of nectar (and not salty), and the tortoise serving as the base for churning had been an embodiment of elegance (rather than rough and rugged), even if splendour itself had taken the form of the churning rope (instead of the venomous serpent Vasuki), and the art of love had transformed into Mount Mandrachal (instead of a rigid, immovable mountain), with Kaamdev (Cupid) himself churning it with his own hands (instead of the combined effort of Demigods and demons)…"

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!