Episode Mode
संत-असंत वंदना – Contrast between Saints and the evil-minded
Font Size:
📙 BalKand
📖 Episode: संत-असंत वंदना – Contrast between Saints and the evil-minded
✨ Type: Chaupai
🔢 Doha: 5
📿 Navah Day 1
📅 Maas Day 1
Chaupai 3
उपजहिं एक संग जग माहीं। जलज जोंक जिमि गुन बिलगाहीं॥
सुधा सुरा सम साधु असाधू। जनक एक जग जलधि अगाधू॥3॥
सुधा सुरा सम साधु असाधू। जनक एक जग जलधि अगाधू॥3॥
Hindi Meaning
"दोनों (संत और असंत) जगत में एक साथ पैदा होते हैं, पर (एक साथ पैदा होने वाले) कमल और जोंक की तरह उनके गुण अलग-अलग होते हैं। (कमल दर्शन और स्पर्श से सुख देता है, किन्तु जोंक शरीर का स्पर्श पाते ही रक्त चूसने लगती है।) साधु अमृत के समान (मृत्यु रूपी संसार से उबारने वाला) और असाधु मदिरा के समान (मोह, प्रमाद और जड़ता उत्पन्न करने वाला) है, दोनों को उत्पन्न करने वाला जगत रूपी अगाध समुद्र एक ही है। (शास्त्रों में समुद्रमन्थन से ही अमृत और मदिरा दोनों की उत्पत्ति बताई गई है।)॥3॥"
English Meaning
"Though saints and the wicked coexist in the world, their nature is as distinct as the lotus and the leech, both emerging from water yet vastly different. The lotus delights the senses, while the leech sucks blood. Saints are like nectar, bringing life and vitality, whereas the wicked resemble wine, symbolizing intoxication, attachment, and recklessness. Interestingly, both nectar and wine originated from the same source, the churning of the deep milky ocean."
Discussion
No discussions yet. Be the first to share your thoughts!