Satyugi OM
Episode Mode

गुरु ब्राह्मण-संत वंदना – Salutations To The Guru, Brahmins, Saints

Font Size:
📙 BalKand 📖 Episode: गुरु ब्राह्मण-संत वंदना – Salutations To The Guru, Brahmins, Saints ✨ Type: Chaupai 🔢 Doha: 2 📿 Navah Day 1 📅 Maas Day 1
Chaupai 3
साधु चरित सुभ चरित कपासू। निरस बिसद गुनमय फल जासू॥
जो सहि दुख परछिद्र दुरावा। बंदनीय जेहिं जग जस पावा॥3॥
Hindi Meaning
"संतों का चरित्र कपास के चरित्र (जीवन) के समान शुभ है, जिसका फल नीरस, विशद और गुणमय होता है। (कपास की डोडी नीरस होती है, संत चरित्र में भी विषयासक्ति नहीं है, इससे वह भी नीरस है, कपास उज्ज्वल होता है, संत का हृदय भी अज्ञान और पाप रूपी अन्धकार से रहित होता है, इसलिए वह विशद है और कपास में गुण (तंतु) होते हैं, इसी प्रकार संत का चरित्र भी सद्गुणों का भंडार होता है, इसलिए वह गुणमय है।) (जैसे कपास का धागा सुई के किए हुए छेद को अपना तन देकर ढँक देता है, अथवा कपास जैसे लोढ़े जाने, काते जाने और बुने जाने का कष्ट सहकर भी वस्त्र के रूप में परिणत होकर दूसरों के गोपनीय स्थानों को ढँकता है, उसी प्रकार) संत स्वयं दुःख सहकर दूसरों के छिद्रों (दोषों) को ढँकता है, जिसके कारण उसने जगत में वंदनीय यश प्राप्त किया है॥3॥"
English Meaning
"The nature of saintly people is akin to that of a pure cotton plant, whose fruit may lack taste but yields immense and selfless benefits. Saints are like cotton, their actions untainted and full of goodness. Just as cotton endures the hardships of spinning and weaving to ultimately provide clothing and comfort, saintly individuals bear difficulties for the welfare and upliftment of others."

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!