Satyugi OM
Episode Mode

श्री नाम वंदना और नाम महिमा – Salutations and glory of the Name

Font Size:
📙 BalKand 📖 Episode: श्री नाम वंदना और नाम महिमा – Salutations and glory of the Name ✨ Type: Chaupai 🔢 Doha: 23 📿 Navah Day 1 📅 Maas Day 1
Chaupai 2
प्रौढ़ि सुजन जनि जानहिं जन की। कहउँ प्रतीति प्रीति रुचि मन की॥
एकु दारुगत देखिअ एकू। पावक सम जुग ब्रह्म बिबेकू॥2॥
Hindi Meaning
"सज्जन व्यक्ति इस बात को मुझ दास की धृष्टता या कल्पना न समझें, मैं अपने मन के विश्वास, प्रेम और रुचि की बात कहता हूँ। निर्गुण ब्रह्म का ज्ञान उस अप्रकट अग्नि के समान है, जो लकड़ी के अंदर है परन्तु दिखती नहीं है और सगुण ब्रह्म उस प्रकट अग्नि के समान है, जो प्रत्यक्ष दिखलाई देती है।"
English Meaning
"Noble persons should not consider this to be my audacity or mere imagination; I am simply sharing my opinion, rooted in my conviction, love, and heartfelt preference. The two aspects of the all-wise God (Brahm), the formless (Nirgun) and the manifest (Sagun), can be likened to fire: one latent and invisible within wood, and the other patent and visible as a flame."

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!