Episode Mode
श्री सीताजी का यज्ञशाला में प्रवेश – Sita ji’s entry into the pavilion
Font Size:
📙 BalKand
📖 Episode: श्री सीताजी का यज्ञशाला में प्रवेश – Sita ji’s entry into the pavilion
✨ Type: Chaupai
🔢 Doha: 247
📿 Navah Day 3
📅 Maas Day 9
Chaupai 1
* सिय सोभा नहिं जाइ बखानी। जगदंबिका रूप गुन खानी॥
उपमा सकल मोहि लघु लागीं। प्राकृत नारि अंग अनुरागीं॥1॥
उपमा सकल मोहि लघु लागीं। प्राकृत नारि अंग अनुरागीं॥1॥
Hindi Meaning
"रूप और गुणों की खान जगज्जननी जानकीजी की शोभा का वर्णन नहीं हो सकता। उनके लिए मुझे (काव्य की) सब उपमाएँ तुच्छ लगती हैं, क्योंकि वे लौकिक स्त्रियों के अंगों से अनुराग रखने वाली हैं (अर्थात् वे जगत की स्त्रियों के अंगों को दी जाती हैं)। (काव्य की उपमाएँ सब त्रिगुणात्मक, मायिक जगत से ली गई हैं, उन्हें भगवान की स्वरूपा शक्ति श्री जानकीजी के अप्राकृत, चिन्मय अंगों के लिए प्रयुक्त करना उनका अपमान करना और अपने को उपहासास्पद बनाना है)॥1॥"
English Meaning
"The divine glory of Sita ji is beyond all description. She is the Mother of the Universe, a treasure trove of beauty and noble virtues. Poet Tulsidas ji says, “All poetic analogies fall short, for they are rooted in admiration for the physical beauty of mortal women. But Sita ji’s supreme beauty is incomparable, worldly women are born of the three modes of material nature, whereas Goddess Sita is beyond these modes, the eternal divine consort and better half of the Lord…"
Discussion
No discussions yet. Be the first to share your thoughts!