Satyugi OM
Episode Mode

तुलसीदासजी की दीनता और श्री राम भक्तिमयी कविता की महिमा – Tulsidas ji’s humility

Font Size:
📙 BalKand 📖 Episode: तुलसीदासजी की दीनता और श्री राम भक्तिमयी कविता की महिमा – Tulsidas ji’s humility ✨ Type: Chaupai 🔢 Doha: 13 📿 Navah Day 1 📅 Maas Day 1
Chaupai 1
*सब जानत प्रभु प्रभुता सोई। तदपि कहें बिनु रहा न कोई॥
तहाँ बेद अस कारन राखा। भजन प्रभाउ भाँति बहु भाषा॥1॥
Hindi Meaning
"यद्यपि प्रभु श्री रामचन्द्रजी की प्रभुता को सब ऐसी (अकथनीय) ही जानते हैं, तथापि कहे बिना कोई नहीं रहा। इसमें वेद ने ऐसा कारण बताया है कि भजन का प्रभाव बहुत तरह से कहा गया है। (अर्थात भगवान की महिमा का पूरा वर्णन तो कोई कर नहीं सकता, परन्तु जिससे जितना बन पड़े उतना भगवान का गुणगान करना चाहिए, क्योंकि भगवान के गुणगान रूपी भजन का प्रभाव बहुत ही अनोखा है, उसका नाना प्रकार से शास्त्रों में वर्णन है। थोड़ा सा भी भगवान का भजन मनुष्य को सहज ही भवसागर से तार देता है)॥1॥"
English Meaning
"While devotees are well aware of the infinite and indescribable greatness of Lord Ram, they still strive to express His glories to the best of their abilities. The Vedas emphasize that although no one can fully capture the boundless nature of His divinity, even a small act of devotion or chanting Lord Ram’s name holds immense spiritual power, capable of liberating one from the cycle of worldly existence."

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!