Episode Mode
श्री राम-भरतादि का संवाद – Dialogue between Shri Ram, Bharat ji and others
Font Size:
📙 AyodhyaKand
📖 Episode: श्री राम-भरतादि का संवाद – Dialogue between Shri Ram, Bharat ji and others
✨ Type: Doha
🔢 Doha: 260
📿 Navah Day 6
📅 Maas Day 21
Doha 260
* महूँ सनेह सकोच बस सनमुख कही न बैन।
दरसन तृपित न आजु लगि प्रेम पिआसे नैन॥260॥
दरसन तृपित न आजु लगि प्रेम पिआसे नैन॥260॥
Hindi Meaning
"मैंने भी प्रेम और संकोचवश कभी सामने मुँह नहीं खोला। प्रेम के प्यासे मेरे नेत्र आज तक प्रभु के दर्शन से तृप्त नहीं हुए॥260॥"
English Meaning
"…I never spoke much before the Lord, out of love and modesty. Even to this day, the longing in my eyes remains unfulfilled, their thirst to behold their beloved Lord, Shri Ram, has never been quenched…/h4> चौपाई : * बिधि न सकेऊ सहि मोर दुलारा। नीच बीचु जननी मिस पारा॥ यहउ कहत मोहि आजु न सोभा। अपनीं समुझि साधु सुचि को भा॥1॥ भावार्थ:-परन्तु विधाता मेरा दुलार न सह सका। उसने नीच माता के बहाने (मेरे और स्वामी के बीच) अंतर डाल दिया। यह भी कहना आज मुझे शोभा नहीं देता, क्योंकि अपनी समझ से कौन साधु और पवित्र हुआ है? (जिसको दूसरे साधु और पवित्र मानें, वही साधु है)॥1॥ …But fate could not bear to see me being loved so dearly. It created a separation between me and my Lord, using the excuse of my lowly Mother. Speaking of this now does not bring me any pride. After all, can one truly become a Saint just by calling themselves one? A person is only a Saint if others see them as such… * मातु मंदि मैं साधु सुचाली। उर अस आनत कोटि कुचाली॥ फरइ कि कोदव बालि सुसाली। मुकता प्रसव कि संबुक काली॥2॥ भावार्थ:-माता नीच है और मैं सदाचारी और साधु हूँ, ऐसा हृदय में लाना ही करोड़ों दुराचारों के समान है। क्या कोदों की बाली उत्तम धान फल सकती है? क्या काली घोंघी मोती उत्पन्न कर सकती है?॥2॥ …To think that my Mother is wicked while I am noble and saintly, is like committing countless acts of deceit within the heart. Can a kodo plant, which yields only coarse millet, ever produce fine rice? Can a black oyster, plagued by a leech, ever bring forth a pearl?… * सपनेहूँ दोसक लेसु न काहू। मोर अभाग उदधि अवगाहू॥ बिनु समुझें निज अघ परिपाकू। जारिउँ जायँ जननि कहि काकू॥3॥ भावार्थ:-स्वप्न में भी किसी को दोष का लेश भी नहीं है। मेरा अभाग्य ही अथाह समुद्र है। मैंने अपने पापों का परिणाम समझे बिना ही माता को कटु वचन कहकर व्यर्थ ही जलाया॥3॥ …No one else can be blamed, not even in the slightest, not even in a dream. It is my own fate, which is an an unfathomable ocean of misfortune. Thoughtless of the consequences of my own actions, I needlessly brought anguish to my Mother’s heart by speaking harsh words… * हृदयँ हेरि हारेउँ सब ओरा। एकहि भाँति भलेहिं भल मोरा॥ गुर गोसाइँ साहिब सिय रामू। लागत मोहि नीक परिनामू॥4॥ भावार्थ:-मैं अपने हृदय में सब ओर खोज कर हार गया (मेरी भलाई का कोई साधन नहीं सूझता)। एक ही प्रकार भले ही (निश्चय ही) मेरा भला है। वह यह है कि गुरु महाराज सर्वसमर्थ हैं और श्री सीता-रामजी मेरे स्वामी हैं। इसी से परिणाम मुझे अच्छा जान पड़ता है॥4॥ …I searched every corner of my heart and found myself utterly defeated. There remains only one path for my betterment, and that is through You, my Guru, the Lord of the Senses, with Shri Ram and Sita ji as my masters. With this faith in my heart, I am certain that the outcome will be for the best…"
Discussion
No discussions yet. Be the first to share your thoughts!