Satyugi OM
Episode Mode

श्री लक्ष्मण-सुमित्रा संवाद – Dialogue between Shri Lakshman and mother Sumitra

Font Size:
📙 AyodhyaKand 📖 Episode: श्री लक्ष्मण-सुमित्रा संवाद – Dialogue between Shri Lakshman and mother Sumitra ✨ Type: Chhand 🔢 Doha: 75 📿 Navah Day 4 📅 Maas Day 15
Chhand 5
छन्द :
* उपदेसु यहु जेहिं तात तुम्हरे राम सिय सुख पावहीं।
पितु मातु प्रिय परिवार पुर सुख सुरति बन बिसरावहीं॥
तुलसी प्रभुहि सिख देइ आयसु दीन्ह पुनि आसिष दई।
रति होउ अबिरल अमल सिय रघुबीर पद नित-नित नई॥
Hindi Meaning
"हे तात! मेरा यही उपदेश है (अर्थात तुम वही करना), जिससे वन में तुम्हारे कारण श्री रामजी और सीताजी सुख पावें और पिता, माता, प्रिय परिवार तथा नगर के सुखों की याद भूल जाएँ। तुलसीदासजी कहते हैं कि सुमित्राजी ने इस प्रकार हमारे प्रभु (श्री लक्ष्मणजी) को शिक्षा देकर (वन जाने की) आज्ञा दी और फिर यह आशीर्वाद दिया कि श्री सीताजी और श्री रघुवीरजी के चरणों में तुम्हारा निर्मल (निष्काम और अनन्य) एवं प्रगाढ़ प्रेम नित-नित नया हो!"
English Meaning
"…O’ Son, my second advice to you is to act in a way that brings joy to Ram and Sita, so they do not feel the absence of their parents, loving family, or the comforts of the city.” Tulsidas ji says that in this way, Mother Sumitra gave her counsel and wholehearted permission to our Lord, Shri Lakshman, to accompany Ram ji and Sita ji to the forest. She blessed him with ever-deepening, pure, and unwavering devotion at the feet of Shri Raghuveer and Sita ji."

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!