Satyugi OM
Episode Mode

श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

Font Size:
📙 AyodhyaKand 📖 Episode: श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki ✨ Type: Chaupai 🔢 Doha: 128 📿 Navah Day 5 📅 Maas Day 17
Chaupai 4
निदरहिं सरित सिंधु सर भारी। रूप बिंदु जल होहिं सुखारी॥
तिन्ह कें हृदय सदन सुखदायक। बसहु बंधु सिय सह रघुनायक॥4॥
Hindi Meaning
"तथा जो भारी-भारी नदियों, समुद्रों और झीलों का निरादर करते हैं और आपके सौंदर्य (रूपी मेघ) की एक बूँद जल से सुखी हो जाते हैं (अर्थात आपके दिव्य सच्चिदानन्दमय स्वरूप के किसी एक अंग की जरा सी भी झाँकी के सामने स्थूल, सूक्ष्म और कारण तीनों जगत के अर्थात पृथ्वी, स्वर्ग और ब्रह्मलोक तक के सौंदर्य का तिरस्कार करते हैं), हे रघुनाथजी! उन लोगों के हृदय रूपी सुखदायी भवनों में आप भाई लक्ष्मणजी और सीताजी सहित निवास कीजिए॥4॥"
English Meaning
"…who reject the vast rivers, streams, and oceans of worldly comforts, and find fulfilment in a single drop from the divine cloud of Your presence, O’ Raghunayak, Your true and comfortable home is in the hearts of such devotees, where You dwell with Sita and Lakshman…"

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!