Satyugi OM
Episode Mode

केवट का प्रेम और गंगा पार जाना – Boatsman Kevat’s love and the passage of Shri Ram across Ganga river

Font Size:
📙 AyodhyaKand 📖 Episode: केवट का प्रेम और गंगा पार जाना – Boatsman Kevat’s love and the passage of Shri Ram across Ganga river ✨ Type: Chaupai 🔢 Doha: 101 📿 Navah Day 4 📅 Maas Day 16
Chaupai 3
पद नख निरखि देवसरि हरषी। सुनि प्रभु बचन मोहँ मति करषी॥
केवट राम रजायसु पावा। पानि कठवता भरि लेइ आवा॥3॥
Hindi Meaning
"प्रभु के इन वचनों को सुनकर गंगाजी की बुद्धि मोह से खिंच गई थी (कि ये साक्षात भगवान होकर भी पार उतारने के लिए केवट का निहोरा कैसे कर रहे हैं), परन्तु (समीप आने पर अपनी उत्पत्ति के स्थान) पदनखों को देखते ही (उन्हें पहचानकर) देवनदी गंगाजी हर्षित हो गईं। (वे समझ गईं कि भगवान नरलीला कर रहे हैं, इससे उनका मोह नष्ट हो गया और इन चरणों का स्पर्श प्राप्त करके मैं धन्य होऊँगी, यह विचारकर वे हर्षित हो गईं।) केवट श्री रामचन्द्रजी की आज्ञा पाकर कठौते में भरकर जल ले आया॥3॥"
English Meaning
"Hearing the words of the Lord, Ganga ji’s mind was filled with wonder and delusion (she pondered why the Almighty Himself would seek help from a mere boatman to cross a river). But the moment she beheld the toenail of Shri Ram, a wave of joy surged through her (she instantly recognized it as the very same divine nail that had once pierced the Heavens to bring her down to Earth). At Shri Ram’s gentle command, Kevat brought a wooden vessel filled with Ganga ji’s sacred water."

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!