Satyugi OM
Episode Mode

श्री राम-भरतादि का संवाद – Dialogue between Shri Ram, Bharat ji and others

Font Size:
📙 AyodhyaKand 📖 Episode: श्री राम-भरतादि का संवाद – Dialogue between Shri Ram, Bharat ji and others ✨ Type: Chaupai 🔢 Doha: 262 📿 Navah Day 6 📅 Maas Day 21
Chaupai 2-3
महीं सकल अनरथ कर मूला। सो सुनि समुझि सहिउँ सब सूला॥
सुनि बन गवनु कीन्ह रघुनाथा। करि मुनि बेष लखन सिय साथा॥2॥
बिनु पानहिन्ह पयादेहि पाएँ। संकरु साखि रहेउँ एहि घाएँ॥
बहुरि निहारि निषाद सनेहू। कुलिस कठिन उर भयउ न बेहू॥3॥
Hindi Meaning
"भावार्थ:-मैं ही इन सारे अनर्थों का मूल हूँ, यह सुन और समझकर मैंने सब दुःख सहा है। श्री रघुनाथजी लक्ष्मण और सीताजी के साथ मुनियों का सा वेष धारणकर बिना जूते पहने पाँव-प्यादे (पैदल) ही वन को चले गए, यह सुनकर, शंकरजी साक्षी हैं, इस घाव से भी मैं जीता रह गया (यह सुनते ही मेरे प्राण नहीं निकल गए)! फिर निषादराज का प्रेम देखकर भी इस वज्र से भी कठोर हृदय में छेद नहीं हुआ (यह फटा नहीं)॥2-3॥"
English Meaning
"…I have borne all the pain, knowing and hearing that I am the root cause of all this misfortune. Lord Shankar is my witness, when I learnt that Shri Raghunath had been exiled to the forest along with Lakshman and Sita ji, clad in hermit robes, barefoot and without shoes, I did not die from the shock. And even when I saw and witnessed the deep affection of the Nishad chief, Guh, my heart; harder than a thunderbolt, still did not burst open…"

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!