Satyugi OM
Episode Mode

शूर्पणखा की कथा, शूर्पणखा का खरदूषण के पास जाना और खरदूषणादि का वध – The story of Shurpanakha. Lord Ram kills Khar, Dushan and Trishira

Font Size:
📙 AranyaKand 📖 Episode: शूर्पणखा की कथा, शूर्पणखा का खरदूषण के पास जाना और खरदूषणादि का वध – The story of Shurpanakha. Lord Ram kills Khar, Dushan and Trishira ✨ Type: Chhand 🔢 Doha: 19 📿 Navah Day 6 📅 Maas Day 22
Chhand 1
छंद :
* उर दहेउ कहेउ कि धरहु धाए बिकट भट रजनीचरा।
सर चाप तोमर सक्ति सूल कृपान परिघ परसु धरा॥
प्रभु कीन्हि धनुष टकोर प्रथम कठोर घोर भयावहा।
भए बधिर ब्याकुल जातुधान न ग्यान तेहि अवसर रहा॥
Hindi Meaning
"भावार्थ : (खर-दूषण का) हृदय जल उठा। तब उन्होंने कहा- पकड़ लो (कैद कर लो)। (यह सुनकर) भयानक राक्षस योद्धा बाण, धनुष, तोमर, शक्ति (साँग), शूल (बरछी), कृपाण (कटार), परिघ और फरसा धारण किए हुए दौड़ पड़े। प्रभु श्री रामजी ने पहले धनुष का बड़ा कठोर, घोर और भयानक टंकार किया, जिसे सुनकर राक्षस बहरे और व्याकुल हो गए। उस समय उन्हें कुछ भी होश न रहा।"
English Meaning
"As their hearts burned, and they exclaimed, “Capture Him!” Fierce demon warriors rushed toward Shri Ram, wielding bows and arrows, spears, scimitars, maces, and axes. Foremost, the Lord, with a twang of His bow, created a loud and terrible sound. The demons, deafened by the gruesome noise, lost all their senses in that moment."

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!